फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवरात्र आज से, 3.16 बजे तक कर सकेंगे कलश स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। नौ दिनों तक मां जगदंबा के नौ रूपों की पूजा होगी। इस बार माता का आगमन डोली पर हो रहा है। घरों में कलश स्थापना के लिए दोपहर बाद 3.16 बजे तक का मुहूर्त है।
विज्ञापन

बाजार में सजी नारियल, चुनरी, फल, फूल, कलश, दीपक आदि की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही। नवरात्र के मद्देनजर फलों के दाम में भी अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार तक 60-70 रुपये दर्जन में बिक रहा केला का भाव 80 रुपये तक पहुंच गया।
अनार, सेव सहित अन्य फलों के दाम में भी अपेक्षाकृत वृद्धि हुई है। मांग बढ़ने से गुड़हल, कनैल, गेंदा के फूलों की माला के दाम भी बढ़े हैं। बावजूद लोग श्रद्धानुसार उसकी खरीदारी करते रहे। दूसरी ओर नवरात्र पूजन को लेकर मंदिरों में भी साफ-सफाई, सजावट का कार्य जोरों पर रहा।
विज्ञापन

नगर के मेन चौक स्थित शीतला मंदिर को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मेन चौक से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेट लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। सिर्फ पैदल आने-जाने की ही अनुमति रहेगी।
जिले के डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर, शक्तिनगर की ज्वालामुखी देवी मंदिर, अमिला धाम, कुंडवासिनी धाम, वन देवी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी नवरात्र के लिए विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें