फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अराजकतत्वों को चिह्नित कर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी आरपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। त्योहारों के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए सभी थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवरात्र, रामनवमी, दीपावली, छठ पूजा आदि को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियाें को अपने नेतृत्व में सर्किल थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजकतत्वों को चिह्नित कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
कहा कि अवैध शराब बनाने, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं। बाइक व क्लस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखें। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन

हत्या, लूट, पशु तस्करी, दुष्कर्म जैसे मामलों के आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति सीज करने और ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभारी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाय। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी कालू सिंह, टीएन त्रिपाठी सहित सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें