फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से इलेक्ट्रानिक व्यवसाय के पटरी पर आने की जगी आस, सामानों की अच्छी बिक्री की उम्मीद

विज्ञापन
घोरावल में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। कोरोना संकट के चलते मंदी की दौर से गुजर रहा इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय अब धीरे-धीरे अपनी गति पकड़ रहा है। नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर व्यवसायियों को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। कृषि प्रधान घोरावल क्षेत्र में धान समेत अन्य फसलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद है, वहीं नवंबर से शादी विवाह का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों को उम्मीद है कि आगामी सीजन में एलईडी टीवी, घड़ियों, फ्रिज, कूलर, पंखों, वाशिंग मशीन आदि वस्तुओं की अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन

घोरावल में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यवसायी बृजेश कुमार उमर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष बाजार पिछले सीजन की तुलना में और अच्छा चलना चाहिए। फसलें खेत में तैयार हो रही हैं।आने वाले समय में नवरात्र समेत कई त्योहार पड़ेंगे व मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। नवंबर से लगन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। संजय मोदनवाल उर्फ पप्पू का कहना है कि नवरात्र, धनतेरस, दीपावली, दशहरा जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों के लिए आशा की नई किरण लेकर आएगा और व्यवसाय बढ़िया चलेगा। संदीप दुबे ने कहा कि घोरावल क्षेत्र कृषिप्रधान है और इस वर्ष धान, दलहन तिलहन, सब्जियों की फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। इसके साथ ही आने वाला समय त्योहारों व पर्वों से भरपूर है। ऐसे में विश्वास है कि नवरात्र से बाजार पटरी पर पूरी तरीके से आ जाएगा और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का अच्छा व्यवसाय होगा। सुरेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बीते लगन के सीजन में शादी विवाह कम हुए थे। इस सीजन में त्योहारों की भरमार है और लगन में विवाह भी खूब होंगे। इससे इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय का अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें