फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडाल्को में नवनिर्मित ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को में नवनिर्मित प्रशिक्षण केंद्र ‘हिंडाल्को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन प्रबंध निदेशक सतीश पाई व उनकी पत्नी वैनविमोन पाई ने किया। उनके साथ क्लस्टर हेड एन नागेश, एचआर हेड जसबीर सिंह, प्लांट्स प्रमुख और विकास विभाग के हेड हेमराज भी रहे। प्रबंध निदेशक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नवनिर्मित ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया और इसकी अत्याधुनिक संरचना व उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। यह प्रशिक्षण केंद्र सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत आसपास के युवाओं और प्लांट के कर्मचारियों के कौशल विकास में सहायक होगा। केंद्र में क्लास रूम लेक्चर के साथ-साथ प्रयोगशाला के जरिये व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। सभी ने मैकेनिकल फिटर लैब, वेल्डिंग लैब एंड सिम्युलेटर, इलेक्ट्रिकल लैब, हाइड्रॉलिक लैब, न्यूमेटिक्स लैब, मेक्ट्रोनिक्सलैब, कंप्यूटर लैब, लेक्चर हॉल, लाइब्रेरी समेत सभी विभागों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें