फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक अधिकारी।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित एडीआर भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की तरफ से 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल सहित विभिन्न प्रकार के वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे विद्युत संबंधी अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में सुलह के माध्यम से निस्तारित कराएं। इस दौरान विद्युत विभाग एवं अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के साथ ही आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें