फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित ही संगठन का उद्देश्य

विज्ञापन
ओबरा के उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ कार्यालय में कार्यक्रम में पुष्प अर्पित करते प्रमोद ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय में शनिवार की शाम भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रांतीय महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित ही संगठन का एकमात्र उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना ऐसे लक्ष्य से की गई थी, जो मजदूरों का, मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए सिद्धांत पर राष्ट्रहित उद्योग हित व मजदूर हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि 67 वर्ष की सफल शक्ति संगठन यात्रा के पश्चात भारतीय मजदूर संघ देश में कार्यरत सभी विरोधी संगठनों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन बन गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा और संचालन शाखा सचिव अंबुज कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ आरपी पांडेय, निलेश सिंह, बेचू लाल, दशा राम यादव, रमेश, अनिल सिंह, मनोज सिंह, एनके सिंह, कैलाश नाथ, मृणाल पाल आदि मौजूूद रहे। ओबरा : उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ शाखा कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया। शाखाध्यक्ष अवधेश कुमार सेठ ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण भारत ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन चुका है। प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 23 जुलाई 1955 को श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने महज कुछ कार्यकर्ताओं के साथ इस संगठन की स्थापना की थी और इसी दिन हमारे दो अमर स्वतंत्रता सेनानियों के जयंती होना भी स्थापना दिवस के तौर पर 23 जुलाई को चुने जाने का प्रमुख कारण रहा। इस मौके पर एसबी शुक्ला, राम अवध गिरी, यशपाल सिंह, राम किशुन, एसएन यादव, सुरेश, रमेश भारद्वाज, ऋषिकेश, राम अवध, अनीश पांडेय, अनीश यादव, नंदू, सौरभ सिंह, सिकंदर मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें