घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत स्वयं
घोरावल। तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में रविवार को नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में महादेव जी का विशेष पूजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिकोत्सव के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान मिथिलेश कुमार पांडेय व उनकी पत्नी अरूणा देवी रहीं। यहीं मुख्य आचार्य रामजी पाठक व अन्य आचार्य श्याम कुमार पाठक व प्रदीप कुमार मिश्र ने पूजन कराया। इस शिवालय में स्थापित भगवान शिव, पार्वती, गणेशजी, संकटमोचन हनुमान जी, राधा कृष्ण के साथ नंदी महाराज आदि सभी विराजमान देवताओं का सविधि पूजन अर्चन किया गया। साथ ही रात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण धर द्विवेदी, रामजी धर द्विवेदी, सत्य धर द्विवेदी, श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर/सेवा संस्थान के संस्थापक राम अनुज धर द्विवेदी के साथ कृष्ण धर द्विवेदी, गोविंद धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।