फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिश कुरैशी को मिला विद्यालय रत्न पुरस्कार

विज्ञापन
छात्राओं को स्मृति चिंन्ह भेंट करती प्रधानाचार्या वंदना सिंह।
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन चंदा यादव ने किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हर साल की भांति इस वर्ष भी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को समानित किया गया। इसमें विद्यालय रत्न से नरगिस कुरैशी को पुरस्कृत किया गया 7 अनुशासित छात्रा के रूप में रिया चौबे और रागिनी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। जूनियर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उनका मन मोहते हुए उनका सम्मान वर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं नाटक, नृत्य, कविता, शायरी, गजल सहित कई अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया। दर्जनों छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसमें अच्छे नृत्य में निशा पांडे को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट और बेस्ट अटेंडेंस के लिए पूजा को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। यहां विद्यालय की सभी शिक्षिका सीमा, चंदा, शुभांगी, चंद्र किरण, ज्योति, सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें