फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख का गांजा बरामद: स्कार्पियो के अंदर रखे थे 37 बंडल, ओडिशा से बलिया ले जा रहे थे माल; चार तस्कर अरेस्ट

Sat, 29 Aug 2026 11:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्कार्पियो से 36 किलो गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गांजा 37 बंडलों में छिपाकर रखा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खेप ओडिशा से बलिया ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में गाजा तस्कर के आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर से बलिया ले जाया जा रहा साढ़े 36 किलोग्राम गांजा रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़ा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सर्किट मोड़ तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। स्कार्पियो में 37 बंडल में रखे गांजे के साथ चार तस्कर भी गिरफ्तर किए गए हैं। इसमें तीन कुशीनगर और एक मऊ का रहने वाला है। पूछताछ के बाद सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 18 लाख और स्कॉर्पियो की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शनिवार को प्रेस वार्ता में एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार की रात सर्किट हाउस मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लखनऊ नंबर की स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। 
 

पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर करीब रात 10 बजे वाहन को पकड़ लिया गया। उसमें चार लोग सवार थे। उनकी पहचान मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौरी भरौली निवासी विधिचंद्र यादव, कुशीनगर के पडरौना सोहरौना सिंघापट्टी निवासी साजिद अली, जंगल खिरकिया निवासी रईस खान और गंभीरिया बुजुर्ग निवासी आदित्य जायसवाल के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो की पिछली सीट के नीचे और पिछले हिस्से से 37 बंडलों में कुल 36.500 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन, 550 रुपये नकद और छत्तीसगढ़ में छोड़ी गई किया कार की चाबी मिली। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें संबलपुर के पास से गांजा लेकर बलिया पहुंचाने के लिए वाहन और रुपये उपलब्ध कराए जाते थे। इसके एवज में प्रत्येक को करीब 15 हजार रुपये मिलते थे। 
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन के जरिये संपर्क किया जाता था। आरोपियों ने बताया कि रास्ते में जशपुर (छत्तीसगढ़) में पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान उन्होंने किया कार छोड़ दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ में पकड़ी गई थी दूसरी खेप
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से मिली चाबी उस किया कार की है, जिसे छत्तीसगढ़ में छोड़कर वे स्कॉर्पियो से आगे बढ़े थे। उस कार से छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2.5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। उस कार में विधिचंद्र यादव और आदित्य सवार थे। रास्ता बंद हो जाने पर कार को मौके पर छोड़कर उसकी चाबी अपने पास रख ली थी और बाद में स्कॉर्पियो वाहन में सवार साजिद अली एवं रईस खान के साथ आगे की यात्रा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें