फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में नारकोटिक्स सेल के प्रभारी की मौत

Mon, 25 Jul 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में रविवार की रात कांवरियों के यातायात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नारकोटिक्स सेल के प्रभारी यशवंत राव (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस लाइन में एसपी लल्लन सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मृतक को गार्ड ऑफर आनर की सलामी दी।
विज्ञापन



सावन मास के पहले सोमवार को गुप्तकाशी में कांवरियों और श्रद्धालुओं के उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की भोर चार बजे तक इलाहाबाद जिले के सोराव थाना क्षेत्र के पूरेगांव निवासी एवं नारकोटिक्स सेल के प्रभारी यशवंत राव की ड्यूटी यातायात सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी। रात करीब दो बजे ड्यूटी के दौरान कम्हारी गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार यशवंत राव गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर से हेलमेट निकल कर कुछ दूरी पर गिरा हुआ था। 


हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अबरार अहमद ने अपनी बोलेरो से घायल साथी को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह, एएसपी शंभुशरण यादव सीओ सच्चिदानंद समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। वीडियो रिकार्डिंग की निगरानी में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। यहां से इंस्पेक्टर के शव पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां नम आंखों से एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी। इसके बाद घरवालों को शव सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें