फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला में नागनाथन लीला का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बे में चल रही भव्य रासलीला के आयोजन में बुधवार को नागनाथन की लीला का मंचन किया गया। कृष्ण जन्म के साथ शुरू हुए रासलीला का मंचन वृंदावन से जाए व्यास रामजी लाल उपाध्याय की टीम के कलाकार कर रहे हैं। बुधवार की रात गोपियों की नृत्य मोर बन आयो राधा जी, मोर बन आयो री... के मधुर संगीत ने सभी का मन मोह लिया। रासलीला का मंचन देखने के लिए कस्बे के अलावा आस पास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग आ रहे हैं। शुक्रवार को रासलीला में माखन चोरी के लीला का मंचन किया जाएगा। घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में रासलीला में सम्मलित हुए। कार्यक्रम के आयोजक नव युवक रासलीला कमेटी के मनोज केशरी, विमलेश पटेल, आकाश बली सिंह, रिंकू, श्री प्रकाश, राजेश विश्वकर्मा, अमृत गुप्ता, शुभम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें