राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में किसानो को कीट वितरण करते ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत। संवाद
- फोटो : SONBHADRA
सदर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को कृषि निवेश मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 275 किसानों में सरसों का मिनी किट वितरित किया गया। शुभारंभ सदर प्रमुख अजीत राव ने किया।
प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह ने कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी किसानों को विस्तार से दी। इससे पूर्व उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने कृषकों को समसामयिक खेती, विभागीय योजनाएं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पराली प्रबंधन के बारे में बताया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने कृषकों को फसलों में बुआई से लेकर कटाई तक होने वाली क्रियाओं के बारे में बताया। इस मौके पर बीडीओ उमेश सिंह, बीटीएम अनिल पटेल, बीज भंडार प्रभारी अमरेश कुमार, जुनैद अंसारी, श्रेया शुक्ला, सुनीता पाल, नेहा सिंह आदि रहीं।