फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू रीति-रिवाज से मुस्लिम महिला की निकाली अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। जनपद के लोगों एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम के एकता की मिशाल कायम की है। मंगलवार को डाला में हिंदू समाज के लोगों ने 75 वर्षीय मुस्लिम महिला गुलशन की अर्थी हिंदू रीति-रिवाज से निकाली। पुलिस के कहने पर मृतका के रिश्तेदारों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

बता दें कि डाला के धौठा टोला में सीमेंट निगम कर्मी रहे जलील की मृत्यु लगभग सात साल पहले हो गई थी। उनकी पत्नी गुलशन अकेले रहती थीं। पेंशन से जीविकोपार्जन किया करती थीं। गुलशन की शारीरिक क्षमता धीरे-धीरे घटने लगी तो डाला निवासी मनीष तिवारी ने सहयोग का हाथ बढ़ाया। बीते लगभग तीन वर्षों से मनीष गुलशन के सुख-दु:ख में भागीदार रहने लगे। बीते एक माह से गुलशन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। मंगलवार की भोर में उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना कुछ लोगों ने मृतका के पनारी ग्राम पंचायत के चैनाटोला में रहने वाले उसके भाई सोना को देने के साथ ही उसके ससुराल सलखन में दी। मनीष व आसपास के रहवासियो ने हिंदू रीति रिवाज से गुलशन की अर्थी तैयार कर राम नाम की चादर चढ़ाया। गाजे-बाजे के साथ गुलशन की अर्थी को लोगों ने कंधा दिया। मनीष कुमार तिवारी, प्यारेलाल ठाकूर, विमल विश्वकर्मा, आल्हा कुमार, लक्ष्मण चौधरी व विजय चौधरी ने कंधा दिया। वहीं मृतक गुलशन का भाई सोना और उसके ससुराल पक्ष के लोग शव को अपने यहां ले जाने की मांग करने लगे। लेकिन स्थानीय लोग देने से इनकार कर दिए। हालांकि डाला चौकी प्रभारी एसके सोनकर के कहने पर लोगों ने मृतका का शव को उसके परिवारजनों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें