फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हत्यारोपी देवर गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के दौरान कुल्हाड़ी से वार कर भाभी की हत्या करने के आरोपी देवर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनछ गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत चल रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी सोनी यादव की हत्या कर दी। आरोप था कि भाभी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध चल रहा था। इससे वह नाराज था।
पंचायत भी इसी विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई थी। घटना के बाद आराेपी फरार हो गया था। मृतका के पति सत्येंद्र यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी देवर मनोज की तलाश में जुटी थी। शनिवार को कनछ गांव के मुड़कटवा मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि भाभी के कार्यों से समाज में लगातार परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी से आजिज होकर उसने यह कदम उठाया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया, एसएसआई उमाशंकर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें