फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगर पालिका बेचेगा डीजल-पेट्रोल, लोढ़ी में पंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र अब पेट्रोल पंप का भी संचालन करेगा। इंडियल आयल की ओर से स्थापित पेट्रोल पंप का बृहस्पतिवार को उद्घाटन हुआ। सोनभद्र प्रदेश की पहली नगर पालिका है, जो पेट्रोल पंप का संचालन करेगी। इससे निकाय की आमदनी बढ़ने के साथ ही विकास के मार्ग भी खुलेंगे।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर पालिका बोर्ड ने पिछले वर्ष पेट्रोल पंप खोलने की सहमति दी थी। इसके बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी महाल में जगह चिह्नित कर पेट्रोल पंप संचालन के लिए निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। अब यह तैयार हुआ है। फिलहाल यहां पेट्रोल-डीजल की बिक्री होगी। जल्द ही सीएनजी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चौबे ने इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के प्रयासों को सराहा। कहा कि पेट्रोल पंप से होने वाली आय से नगर के विकास में मदद मिलेगी। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर ईओ विजय कुमार यादव, इंडियन आयल के प्रतिनिधि शुभम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें