फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 800 मीटर दौड़ में मुकेश और आरती अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को करमा ब्लॉक के कठपुरवा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन एथलीट एवं कुश्ती विधा में प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ ग्राम प्रधान मदार बृजेश कुमार पाण्डेय व शिवखरी प्रधान अरविंद पटेल व पसहीकला प्रधान अरविन्द कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। सब जूनियर वर्ग पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सतीश यादव ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गोला में पुरुष वर्ग में अरुण कुमार व महिला में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त की। 800 मीटर दौड़ में मुकेश व महिला में आरती अव्वल रहीं। वहीं 1000 मीटर बालिका में आरती ने बाजी मारी। अंत में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संचालन प्रदीप कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर कुशवाहा ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, बिंदु, विजेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में शिवानी और अनूप अव्वल

बभनी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को कारीडा़ड स्थित ग्रामीण स्टेडियम चक चपकी में हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह एवं राजकीय इंका चपकी के प्रधानाचार्य डा. आनन्द त्रिपाठी ने किया।
पहले दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, दौड़ प्रतियोगिता हुई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास दुबे ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। बालिका सब जूनियर में 800 मीटर दौड़ में शिवानी ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में अनूप कुमार बभनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग मे जौराही गांव के छात्र 100 मीटर में अर्जुन सिंह शाह प्रथम, बालिका वर्ग में शान्ती कुमारी ने जीत दर्ज की। 1500 मीटर दौड़ में अर्जुन ने बाजी मारी। वालीबॉल में जूनियर वर्ग गोहड़ा टीम विजेता रही तथा राजकीय इन्टर कालेज चपकी दूसरे स्थान पर रही। संचालन गुलाब चन्द्र ने किया। इस मौके पर प्रांतीय सचिव अनुसुचित जनजाति मोर्चा देवनारायण सिंह खरवार, धर्मेन्द्र सिंह, ॠषिकेश पांडेय, सूर्यकांत दुबे, इंदल राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें