फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मीरान शाह बाबा मजार के मुजावर की डंडे से पीटकर हत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग स्थित मीरान शाह बाबा मजार के मुजावर (केयरटेकर) की रविवार को एक युवक ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के पहले दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नरोखर गांव निवासी इब्राहिम उर्फ चिल्लर बाबा (55) विजयगढ़ किले पर स्थित सैयद मीरान शाह बाबा की मजार के मुजावर थे। वह लंबे समय मजार की देखरेख कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक मजार पर पहुंचा। किसी बात पर मुजावर से उसका विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही पास में ही टूटे पेड़ की डाल का डंडा लेकर आया और मजार के बगल में मड़हे में लेटे मुजावर के सिर पर प्रहार कर दिया। इब्राहिम शाह के पुत्र बसीर शाह की तहरीर पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज के भुअरी गांव निवासी आरोपी युवक रवि कन्नौजिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सदर रणधीर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें