फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठेंगे ताजिए, घरों में होंगी मजलिसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के मद्देनजर शासन के प्रशासन के निर्देश पर इस साल मुसलमान चौक पर ताजिया नहीं रखेंगे और ना ही जुलूस निकालेंगे। घरों में ही मजलिसें की जाएंगी और लोग अपने घरों में खिचड़ा, मलीदा, शर्बत अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर गरीबों में वितरित करेंगे। राबर्ट्सगंज नगर के सैयद निमाजउद्दीन उर्फ नेयाज ने बताया कि इमाम हुसैन ने इंसानियत का पैगाम दुनिया के लोगों को दिया है। तमाम अत्याचार सहने के बाद भी इमाम हुसैन ने इंसानियत से मुंह नहीं मोड़ा। बताया कि कोरोना महामारी में सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। मो. खुर्शीद और हिफाजत हुसैन ने कहा कि मुहर्रम के मौके पर घरों में मजलिस किया जाएगा। सार्वजनिक रूप से लंगर का आयोजन नहीं होगा। हालांकि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में खिचड़ा, मलीदा, शर्बत सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनवाकर असहायों में वितरित कर सकते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि इस साल चौक पर ताजिया नहीं रखा जाएगा और न ही वह लोग जुलूस निकालेंगे। इसके लिए मुसलामानों से अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें