फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए युवक की बांध में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऊंची खुर्द गांव निवासी युवक की मछली मारने के दौरान धधरौल बांध में डूबने से मौत सोमवार की रात मौत हो गई। वह दोस्तो के साथ मछली मारने बांध में उतरा था कि घास में फंस गया। साथ गये दो युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात आठ बजे ऊंची खुर्द गांव के रहने वाले विश्वनाथ का बेटा शिवा (25) अपने दोस्तों के साथ धंधरौल बांध में मछली मारने के लिए गया था। शिवा बांध में मछली पकडने के लिए उतरा उसी वक्त उसका पैर घास में फंस गया और वह पानी में डूब गया। यह देख साथ में मछली मारने गए उसके दोनों दोस्त चीख पुकार मचाने लगे। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे मेहनत करने के बाद शिवा को बाहर निकाला, तब उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को बेटे के शव के पास बिलख रहे विश्वनाथ का कहना था कि भगवान ने उसके बुढ़ापे की लाठी छिन लिया। शिवा अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था और उसे एक दो साल की बेटी और आठ माह का बेटा है। पन्नूगंज थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें