ओबरा। स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे राज्यस्तरीय लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मुगलसराय की टीम विजेता रही। रोमांचक मैच में भदोही को मात दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगलसराय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। बल्लेबाज आर्यन ने 39, अमन ने 31 एवं सम्राट ने 39 रनों का योगदान दिया। जवाब में भदोही की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। इस मैच का मैन ऑफ द मैच मुगलसराय के अमन रहे। उन्हें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने पुरस्कृत किया। निर्णायक रोशन सिंह व प्रदीप शर्मा रहे।