फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन 27 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा चोपन में प्रवेश के लिए 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन मांगा गया है। श्रम कल्याण विभाग में तीन साल तक के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके मंडल ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह में कुल 140 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 70 छात्र और 70 छात्राएं शामिल होंगी। इसी तरह से कक्षा नौ में भी 140 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। इसमें भी 70 छात्र और 70 छात्राएं शामिल रहेंगे।
मंडल के सभी जिले मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के सभी श्रम कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। बताया कि आवेदन प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सात फरवरी से 12 फरवरी तक प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 15 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। बताया कि नवीनीकृत निर्माण श्रमिक जो 31 दिसंबर को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुका हो, कोविड 19 में बेसहारा हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के लिए पात्र बच्चे हो वे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्गों के लिए आरक्षण नियमानुसार देय होगा और प्रति परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही पात्र होंगे। पात्रता पूर्ण करने वाले बच्चों का ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी तक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें