फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर मातम: सोनभद्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन घायल; रेफर

Tue, 20 Oct 2026 11:42 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी बाजार में सोमवार रात करीब 10:40 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दीपक खरवार और सुरेंद्र गोंड की मौत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हुए। उन्हें सीएचसी म्योरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दाैरान घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी बाजार में सोमवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बीती रात करीब 10:40 बजे हुई। देवरी बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने आश्रम मोड़, म्योरपुर निवासी दीपक खरवार (18) और देवरी निवासी सुरेंद्र गोंड (19) को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
हादसे में आश्रम मोड़ निवासी धर्मेंद्र खरवार (19), रविंद्र खरवार (18) और देवरी निवासी सूरज गोंड घायल हुए हैं। तीनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया। घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवकों की मौत से परिवारों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही आवश्यक कार्रवाई
थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि देवरी बाजार में दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हुए थे। सभी को सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों का विस्तृत ब्योरा फिलहाल सामने नहीं आया है। घटनास्थल पर मृतकों के परिजन मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें