फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: खुशियों के बीच मातम, घर में थी शादी, छोटे बेटे का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच

Mon, 28 Apr 2025 03:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बड़े भाई की शादी से 24 घंटे पहले घर के छोटे बेटे की लाश मिलने की सूचना से घर में मातम का माहौल छा गया। पेड़ से लटकता हुआ शव कई सवाल खड़े कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर बैठे लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खुशियों से महकते घर में चंद घंटों में मातम छा गया। बभनी थाना क्षेत्र के बरवें गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर महुआ के पेड़ से युवक का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मृतक धर्मेंद्र कुमार (18) के परिवार में जहां भाई की शादी 29 अप्रैल और बहन का विवाह 30 अप्रैल को तय था।

विज्ञापन


इस घटना ने सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र रविवार रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांव वालों से सूचना मिली कि बरवें गांव के पास महुआ के पेड़ पर कोई शव लटक रहा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो दिल दहला देने वाला दृश्य देख सन्न रह गए।

धर्मेंद्र ने हाल ही में दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज से कक्षा 11वीं उत्तीर्ण कर 12वीं में प्रवेश लिया था। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाला यह युवक परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। धर्मेंद्र के असमय चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, वहीं अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं।
विज्ञापन


मृतक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि बेटे के अचानक इस कदम के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है। गांव में चर्चा है कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में था, हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन




परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें