फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकल की सेल बढ़ी

Fri, 31 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
बाइक के शोरूम में खरीदारी के लिए पहंुचे लोग
विज्ञापन
अदालत से बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर 31 मार्च के बाद से रोक लोगों ने लिए सुनहरा अवसर लेकर आई। बाइक कंपनियों ने ग्राहकों के लिए छूट का पिटारा खोल दिया। इसके चलते गुरुवार के साथ ही शुक्रवार को भी सुबह से ही बाइक एजेंसियों पर खरीदारों की भारी उमड़ पड़ी। बिक्री की स्थिति यह थी कि शाम होते-होते ज्यादातर एजेंसियां आउट आफ स्टाक हो गईं। जहां वाहन थे भी तो उनकी खरीद के लिए ग्राहकों की देर शाम तक भीड़ लगी रही। इसके लिए रुपया निकासी के निमित्त बैंक काउंटरों के साथ ही एटीएम पर लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन



विंध्य आटो सेल्स के संचालक राजन दुबे ने बताया कि उनके यहां दो दिन में चार सौ बाइक बिकी हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 20 से 25 का था। उनके यहां पांच से साढ़े सात हजार की छूट दी गई। बजाज एजेंसी के संचालक पप्पू पटेल ने बताया कि उनके यहां पचास से अधिक गाड़ियां बिकीं।


पिछले साल दो दिन में महज दो बाइक बिकी थी। उनके यहां पांच से दस हजार की छूट मिली। कामाख्या बाइक एजेंसी पर साठ से अधिक बाइक बेची गईं। पिछले साल उनके यहां दो दिन में दो बाइक बिकी थीं। उनके यहां साढ़े तीन से बारह हजार तक की छूट मिली।
विज्ञापन



उधर, ऊर्जांचल में भी बाइक की कीमत में अचानक से भारी छूट और महज शुक्रवार तक ही छूट होने की खबर पाकर खरीदारों की भीड़ बाइक एजेंसियों पर टूट पड़ी। शुक्रवार दोपहर होते-होते हीरो की एजेंसी आउट आफ स्टाक हो गईं। होंडा में भी शाम होते-होते बाइक खत्म हो गईं।


 बजाज एजेंसी में भी देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। हालत यह थी कि पूरे दिन प्रमुख बाइक एजेंसियों के फोन घनघनाते रहे। हीरो डीलर मिथिलेश सिंह ने बताया कि अधिकांश बाइक का स्टाक सुबह दस बजे तक आउट हो गया था।


जो कुछ बाइक बची थीं, दोपहर तक ग्राहकों ने उसे भी खरीद लिया। फिर भी पूरे दिन लोगों को इसके लिए आना-जाना लगा रहा। यहां हीरो की 202, होंडा की 243, बजाज के ढाई सौ बाइक की बिक्री हुई। इसी तरह टीवीएस और यामाहा के भी वाहन खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें