फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास की हत्या कर जंगल में पत्तों से छिपाया था शव, दामाद की निशानदेही पर कंकाल बरामद; जेल भेजा गया आरोपी

Mon, 02 Sep 2024 09:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में सास की हत्या के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी को घर ले जाना चाहता था, लेकिन सास इस बात के लिए राजी नहीं हो रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बनमहरी जंगल से पुलिस ने दामाद की निशानदेही पर सास का कंकाल बरामद किया। हत्या के आरोप में दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी एक युवक पर अपनी सास की हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। दामाद ने हत्या के बाद शव को बनमहरी के जंगल में पत्ते से छिपा दिया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के बनमहरी के जंगल से मृतका का कंकाल बरामद कर लिया। मृतका के परिजनों ने कपड़े से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बीजपुर के पिंडारी गांव निवासी बद्रीनारायण विश्वकर्मा (35) पुत्र मुनीदेव विश्वकर्मा की शादी दस वर्ष पूर्व सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के अमहरा गांव निवासी रामगोपाल विश्वकर्मा की पुत्री के साथ हुई थी।

शादी के बाद आरोपी ससुराल में ही रह रहा था। एक माह पूर्व बीते एक अगस्त को बीजपुर स्थित बैंक में खाता की केवाईसी कराने तथा मजदूरी का पैसा खाते में मंगाने की बात को बताकर अपनी सास को स्कूटी पर बैठाकर ले आया। लेकिन वहां न जाकर बनमहरी के जंगल में ले जाकर हेलमेट से वार कर हीराकुंवर (53) पत्नी रामगोपाल विश्वकर्मा की हत्या कर शव को पत्तों से ढककर वापस ससुराल आ गया।

मृतका के पति ने पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट माड़ा थाना पर दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात को कबूल किया। आरोपी अपनी पत्नी को अपने घर पिंडारी लाना चाहता था लेकिन सास इस बात के लिए राजी नहीं हो रही थी, इसलिए सास की हत्या कर शव को बनमहरी के जंगल में पत्तों से छिपा दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें