फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में सास गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के बर्दिया ग्राम पंचायत में करीब 15 दिन पूर्व एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया। बता दें कि फूलमती पत्नी प्रमोद केसरी निवासी बर्दिया रात्रि में खाना खाने के बाद सोने चली गयी और रात्रि को मृत अवस्था में पायी गयी थी। उसके गले में रस्सी के निशान मिले थे। मृतका के पिता बसंतू की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में सास समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने सास जोखन देवी पत्नी स्व. राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि महिला का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें