फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए मां-बेटे, पुत्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा 

Sat, 13 Jun 2020 09:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की रेणुकूट पुलिस चौकी अंतर्गत मुर्धवा के हाईटेक मोड़ के तिराहे पर बाइक सवार मां बेटे को ट्रक ने रौंद कर घायल कर दिया। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई एवं मां को गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हिंडाल्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में ट्रक पार्किंग में संचालित कैंटीन के स्वामी विशेश्वर यादव की पत्नी अपने बेटे 26 वर्षीय जमुना यादव के बाइक से इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास मुर्धवा गई थीं। वापस लौटते समय हाईटेक कार्बन तिराहे पर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार जमुना यादव एवं उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के उपरांत तुरंत स्थानीय लोगों एवं रेणुकूट पुलिस के द्वारा दोनों घायलों को रेणुकूट के हिंडाल्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां 2 घंटे के उपचार के बाद डॉक्टरों ने जमुना यादव को मृत घोषित कर दिया एवं उनकी मां को गंभीर अवस्था में चोट लगने के कारण वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हिंडाल्को अस्पताल पहुंचे। ग्रासिम इंडस्ट्री लिमिटेड के मुख्य सुरक्षा अधिकारी धारा सिंह एवं  जनसंपर्क अधिकारी विष्णु त्रिवेदी अस्पताल पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाने में लगे रहे। घटना के बाद ग्रासिम इंडस्ट्री कॉलोनी परिसर में शोक का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें