फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टेंपो पलटने से मां-बेटे की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। राॅबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित टेंपो पलटने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में टेंपो सवार सात अन्य यात्री घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है। तियरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टेंपो रॉबर्ट्सगंज से सवार लेकर रामगढ़ की तरफ आ रहा था। बैलोड़ी गांव के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पन्नूगंज के सरई निवासी पारस (60), कमलाकांत (60), रामपुर बरकोनिया के करवनिया निवासी कुमार (40), पन्नूगंज के शाहपुर निवासी रामअधार (50) घायल हो गए। इनके अलावा रायपुर के बिजवार निवासी कमला (50), उनकी पुत्री किरण (8), शिवगढ़ निवासी मंजू (25), शाहपुर निवासी विश्वनाथ (60) और उनकी मां संपत देवी (80) घायल हो गए।
आसपास के लोग व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने विश्वनाथ (60) और उनकी मां संपत देवी (80) को मृत घोषित कर दिया। कुमार और कमलाकांत की स्थिति ज्यादा नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मां-बेटे के शवों को पन्नूगंज पुलिस ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें