फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 29 Oct 2025 04:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी कस्बे के एक निजी अस्पताल में बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभाला। लोगों को शांत कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बभनी निवासी सोनी देवी (23) पत्नी नीरज को मंगलवार की रात परिजन दुद्धी कस्बे के रामनगर स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। देर रात चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत की पुष्टि हुई। परिजनों की सहमति पर डॉक्टरों ने छोटा ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला। 

बताया गया कि ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी रही। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक निजी अस्पताल से ऑक्सीजन लेने के दौरान सोनी देवी की मौत हो गई। परिजन महिला को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, जहां डॉ. विनोद कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें