एनटीपीसी के निदेशक प्रचालन केके शर्मा ने शुक्रवार को सिंगरौली विद्युत
गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर सप्तर्षि
रॉय और कार्यकारी निदेशक ओएस वाईवी राव की भी मौजूदगी बनी रही।
शर्मा ने
परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना के गतिविधियों की जानकारी ली
और बिजली उत्पादन की स्थिति पर मंत्रणा की। प्लांट का निरीक्षण भी किया और
उत्पादन की बेहतरी बनाए रखने के लिए मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार
की सुबह पहुंचे निदेशक शर्मा ने सबसे पहले हैलीपैड एरिया में कराए गए नए
कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद ओएंडएम सीएचपी एरिया पहुंचे। वहां एमजीआर
लाईन का जायजा लेने के बाद यूनिट संख्या छह और सात के कंट्रोल रूम का
अवलोकन किया।
इसके बाद संकल्प भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में वरिष्ठ
कार्यपालकों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की और संयंत्र के कार्य
निष्पादन एवं बिजली उत्पादन के समीक्षा की तथा उसे बेहतर बनाने के लिए
आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संजीवनी चिकित्सालय का भी भ्रमण किया और
अस्पताल की गतिविधियों से रूबरू हुए।
अधिकारियों के साथ सिद्धार्थ भवन में
पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर सिंगरौली परियोजना के कार्यकारी निदेशक
राजेश कुमार भटनागर, महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, एसके जैन एन आचार्य,
संजीवनी चिकित्सालय की सीएमओ डॉ. वीणा कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।