फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह और शाम की गलन से बेहाल

Wed, 14 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार को भी न्यूनतम पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री तक जा पहुंचा। अधिकतम पारे में भी इस दिन थोड़ी गिरावट हुई और यह 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। लगातार ठंड और रात तथा अलसुबह के वक्त कोहरे की मार फसलों पर भी पड़ने लगी है। हालांकि अभी बहुत नुकसान नहीं हुआ है। इसको देखते हुए किसानों को जरूरत के हिसाब से फसलों में नमी बनाए रखने की सलाह दी जाने लगी है।
विज्ञापन

चार दिन से दिन में खिल रही धूप ने ठंड से लोगों को काफी राहत दी है। इसके चलते कोहरे में भी कमी आई है। दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू हुआ ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। चार-पांच दिन सें धूप खिलने से तो राहत मिल जा रही है लेकिन शाम ढलने के बाद ही गलन बेहाल कर दी है। रात में तेजी से लुढ़कते पारे के चलते यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सार्वजनिक जगहों पर अलाव और कंबल वितरण की भी व्यवस्था अब तक अमल में नहीं लाई जा सकी है। जबकि इसके लिए शासन स्तर से जहां बजट अवमुक्त किया जा चुका है। वहीं दिसंबर का भी पहला पखवारा बीतने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें