फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंधी से 45 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। क्षेत्र में रविवार की शाम आई आंधी से फाॅल्ट के कारण चार उपकेंद्रों से जुड़े 45 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। पिपरी से आ रही 33 हजार लाइन में फाॅल्ट होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की लोगों को दिक्कत हो रही है। बिजली से जुड़े कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेणुकूट के जंगल में पिपरी से आने वाली 33 हजार केवीए के मेन लाइन में फाॅल्ट आने से म्योरपुर, बभनी, नधिरा, बीजपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 45 से अधिक गांवों में बिजली गुल है। रविवार की शाम को जर्जर पोल और उपकरण आंधी दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाए। आए दिन बिजली के उपकरण में फाॅल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली बंद होते ही घरों में पानी की समस्या हो गई है। गर्मी में बच्चों-बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिपरी से आने वाली 33 केवीए की लाइन के उपकरण वर्षों पुराने और जर्जर हैं। बिजली निगम इनको बदलने का प्रयास नहीं कर रहा है। क्षेत्र में 20 घंटे से गायब बिजली कब तक आएगी, यह किसी को पता नहीं है। इस संदर्भ में एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें