घोरावल। चकबंदी में अनियमितता की शिकायत शनिवार को भैंसवार ग्राम के प्रधान संजय यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने की। चकबंदी अधिकारी वासुदेव मौर्य को इस संबंध में शिकायती पत्र भी दिया।
शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत में 450 बीघा भूमि की डबल खतौनी 985 बीघा बंजर भूमि तथा 1226 बीघा की भूमि में भारी अनियमितता किए जाने और आबादी की जमीन दूसरे के नाम दर्ज करने जैसी शिकायतें की गई। चकबंदी में अनियमितता के कारण आदिवासियों को बेदखल होने की आशंका व्यक्त की। इस संबंध में चकबंदी अधिकारी ने शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां पूर्व ग्राम प्रधान बिरजू कुशवाहा रामवृक्ष कॉल मोहन कॉल सीताराम ,शिवपूजन यादव, राजेश पाल ,बलवंत मौर्य, बुधराम यादव आदि मौजूद रहे।