फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समाधान दिवस पर आए राजस्व विवाद के अधिक मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में 23 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा मामले राजस्व विवाद के रहे। इनके समाधान के लिए पुलिस व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाने के लिए समय तय किया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण रखे। इसके लिए मौके पर टीम भेजी गई। चोपन थाने में एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं। जिले के सभी थानों में 85 प्रार्थना पत्र आए। इसमें नौ पुलिस से संबंधित रहे। आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व से संबंधित कुल 76 प्रार्थना पत्रों में से 15 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शेष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें