फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया वृद्धि वाहन स्वामियो का नैतिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा केतत्वावधान में एनसीएल के सभी परियोजनाओं के खदान बैरियर पर चौथे दिन से आंदोलनरत वाहन स्वामियों द्वारा बुधवार की शाम एक बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि किराया वृद्धि उनका हक है और अपने हक को लेकर रहेंगे। कहा कि सोनभद्र व सिंगरौली दोनों जिले के वाहन स्वामी उनके साथ हैं। उनकी एकता ही उनकी जीत है। बीते पांच साल से किराया वृद्धि नहीं करना वाहन स्वामियों का सीधे-सीधे शोषण है। महंगाई अपने चरम पर है। डीजल पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे है।भाड़ा नहीं बढय़ा जा रहा है जो कि सरासर अनुचित है। उनकी मांगे पूरी तरह जायज है और जब तक पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि वाहनों के पहिए थमने से चाय, पान गुटखा आदि के दुकानदारों की भी रोजी रोटी थम सी गई है। इस दौरान मोटर वाहन की विभिन्न समस्याओ पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर गैवी नाथ यादव, राकेश, आनंद सिंह ,लालसा राम, रोहित पांडेय, राजेश सिंह, प्रियतम द्विवेदी, सुमित गुप्ता, विनोद सिंह, रोहित पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें