फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंदर ने कई लोगों को काटा, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में एक पखवाड़े से रिहायशी इलाके में बंदर ने उत्पात मचा रखा है। वह अब तक कई लोगों को काट चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

हर्षित प्रकाश, अनूप और सोम चंद्रवंशी आदि ग्रामीणों ने बताया कि बंदर कहीं से भटक कर इस गांव में आ गया है। कई दिनों से गांव में उत्पात मचा रखा है। ग्रामीण उसे भगाने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो रहे।
इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तो बताया कि शासन ने बंदरों को संरक्षित वन्य जीवों की सूची से बाहर कर दिया है। इसके लिए ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान से संपर्क करें। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बंदर को पकड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें