राबर्ट्सगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोमवार को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में विविध आयोजन किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
वहीं प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित एकांकी और झांकियों का मंचन मन मोहता रहा। प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी ने प्रभु यीशु के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि उनके संदेश का हर शब्द मानव के लाभ के लिए है।
उनके बताए रास्ते पर चलकर सद्मार्ग की प्राप्ति की जा सकती है। इस दौरान सेंटा क्लाज का रूप धरे बच्चे लोेगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इनकी ओर से विद्यार्थियों में उपहार का वितरण किया गया।
वहीं बच्चों को केक बांटकर क्रिसमस की बधाई दी गई। इसी तरह जीवन ज्योति अस्पताल परिसर में क्रिसमस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
संत जेवियर्स कालेज में भी प्रभू यीशू के जन्म पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसको लेकर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर फादर बेस्टिक, चार्ल्स डी अल्मोड़ा, सिस्टर शांती, धन्या, प्रसन्ना आदि मौजूद रहे।