फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: मॉकड्रिल का अलर्ट, 27 स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, अफसर रहे मौजूद

Wed, 07 May 2025 12:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

आपात स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन ने मॉकड्रिल की। सार्वजनिक स्थलों के साथ स्कूलों में चलाया गया अभियान। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान सभी अफसर मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
मॉकड्रिल करती प्रशासनिक टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पूरे जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रशासन के निर्देश पर 27 विद्यालयों सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ ड्रिल कराई गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने मिलकर आपदा की स्थिति में बचाव और राहत के उपायों का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मॉक ड्रिल में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, रेड क्रॉस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल रहीं। इन टीमों ने मौके पर मौजूद छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया। मुख्य कार्यक्रम चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद स्कूल में आयोजित हुआ, जहां डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा स्वयं मौजूद रहे।

जैसे ही सायरन बजा, सभी ने तय प्रक्रिया के तहत अभ्यास किया। बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और घायलों के तत्काल उपचार का अभ्यास भी कराया गया।डीएम ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इसलिए इसकी तैयारी हमेशा रहनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने मॉक ड्रिल को सफल बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास की आवश्यकता जताई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ऐसी ड्रिल से आमजन के साथ-साथ सुरक्षा बलों की भी तैयारियां परखी जाती हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें