राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी गांव के पंचायत मित्र के खिलाफ वहां के मनरेगा मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व में मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूरों का आरोप है कि ग्राम पंचायत मारकुंडी के पंचायत मित्र अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्रामीण आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से गलत ढंग से वसूल कर लिया गया है लेकिन अभी तक आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत में जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उसमें मानक की अनदेखी की जा रही है। यह भी आरोप लगाया कि खड़ंजा, समतलीकरण, तालाब, छौरा आदि का काम मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। निर्माण कार्यो की जांच कराकर हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में फूलवंती, शिवकुमारी, ललिता, लीलावती, बैठोल, रविंद्र यादव, विश्वनाथ, रामप्रसाद आदि शामिल रहे।