राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर सुंदरीकरण का लोकार्पण करते विधायक भूपेश चौबे और नपा चेयरमैन वीरेंद?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित धर्मशाला चौक के कराए गए सुंदरीकरण का बृहस्पतिवार की रात सदर विधायक भूपेश चौबे और चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया। 17 लाख की लागत से चौक का सुंदरीकरण कराया गया है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की तरफ से शहर के चौराहों का सुंदरीकरण कार्य कराया जाना सराहनीय है। चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि नगर में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसे जल्द ही नगर की जनता को समर्पित किया जाएगा। ईओ प्रदीप गिरि, अवर अभियंता मनीष कुमार सोनकर, निर्माण लिपिक विमलेश कुमार आदि रहे।