फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: अधिकांश मामलों में दंपति कर ले रहें सुलह, सप्ताहभर में 75 मामले पहुंचे

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली में स्थित महिला हेल्प डेस्क - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में महिला अपराध पर रोक लगाने के लिए मिशन शक्ति के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां पर अभी तक महिला उत्पीड़न से संबंधित 75 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें सबसे अधिक पति-पत्नी से जुड़े मामले हैं। दंपति से जुड़े अधिकांश मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए जा चुके हैं। जरूरत के अनुसार कई प्रकरणों में मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 20 से ज्यादा प्रार्थना पत्रों की जांच चल रही है। शनिवार को सदर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा मामलों की निस्तारण करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर लोगों को अपराध मुक्त वातावरण मुहैया कराने का निर्देश दिया है। महिला से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए जिले के 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। यहां महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि पीड़िता समस्याओं को खुल कर बता सकें। पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर से 30 अक्टूबर तक थानों में स्थापित महिला डेस्क पर करीब 75 महिलाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें सर्वाधिक पत्नी-पत्नी के मामले थे, जो सुलह -समझौते के आधार पर निस्तारित किए जा चुके हैं। लगभग आठ प्रकरण में केस दर्ज किया गया है। शेष मामलों में जांच चल रही है। सदर कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर 15 मामले में पहुंचे थे। जिनमें से 13 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। दो प्रार्थना पत्रों की जांच चल रही है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों को पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिया गया है। अभियान चलाकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें