फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिशन 2027...सोनभद्र से भाजपा ने किया आगाज, प्रदेश संगठन मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को दिए पॉलिटिकल टिप्स

Mon, 13 Oct 2025 07:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के चुर्क में आयोजित कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने बैठक की। उन्हें जरूरी जानकारी दी। कहा कि सरकार की हर योजनाओं की चर्चा आमजन से करते रहें।
विज्ञापन
मिशन-2027 की तैयारी मीटिंग में माैजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को यूपी विधानसभा की अंतिम चार सीटों के लिए कार्यकर्ताओं संग मंथन किया। अलग-अलग तीन कार्यक्रमों के जरिए उन्हें बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। 

विज्ञापन


इसके लिए हर मोर्चे और प्रकोष्ठ के सदस्यों से निरंतर संवाद, संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आपसी मनभेद मिटाकर संगठन ही सर्वोपरि का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश संगठन मंत्री ने सोमवार को सबसे पहले चुर्क रोड स्थित विलास वैंक्वेट में शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके बाद चंडी तिराहा स्थित पैलेस में अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद किया। अंत में दोपहर बाद सिविल लाइन स्थित होटल परिसर में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से रुबरु हुए। 
विज्ञापन


बूथ अध्यक्षों की बैठक में उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों के पास सरकार की सभी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी होनी चाहिए। यह उनका दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ अपने से जुड़े हुए सदस्यों और लाभार्थियों को दिलवा सकें।

विज्ञापन

डिजिटल युग पर चर्चा

उन्होंने कहा कि बूथ के सभी कार्यकर्ता की सूची अध्यक्ष के पास होनी चाहिए। अगर उन सबसे मिलकर और साथ लेकर काम किया जाए तो हर बूथ मजबूत होगा। हर बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराना बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी होनी चाहिए। सभी बूथ अध्यक्षों को अधिक से अधिक लोगों के साथ मन की बात सुननी चाहिए। 

यह जमाना डिजिटल युग का है। सभी के पास मोबाइल फोन है। हर कार्यकर्ता के फोन में नमो एप और सरल एप होना चाहिए। गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों के स्मारकों के पास महीने में एक-दो बार स्वच्छता कार्यक्रम चलना चाहिए। 

हर जाति के महापुरुषों का नाम याद होना चाहिए और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करनी चाहिए। बैठक को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें