फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गाजीपुर से लापता महिला चोपन में मिली, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत चोपन पुलिस ने इंद्रावती (55) को सकुशल खोज लिया है। उसका इलाज व राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौरी निवासी इंद्रावती पत्नी ओंकार कुशवाहा 14 नवंबर से घर से लापता थी। परिजनों की तलाश और थाने में सूचना के बाद चोपन पुलिस सक्रिय हुई।
सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला को संदिग्ध अवस्था में देखा और पूछताछ पर उनकी पहचान हुई। पुलिस टीम महिला को तुरंत सीएचसी चोपन ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए कंबल, गरम कपड़े और आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था भी की। इसके बाद पुलिस ने महिला के पुत्रों राजेश और बृजेश से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें