बभनी।बीजपुर थाना क्षेत्र के कांट्रैक्टर कालोनी से 14 जून को एक पार्टी में गया युवक लापता हो गया। युवक का पता नहीं चलने से परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस युवक के भाई मंगल बिहारी रजक की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। बीजपुर कांट्रैक्टर कालोनी निवासी दिनेश कुमार रजक (35) 14 जून को अपने घर से पड़ोस में ही आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के लिए बगैर बताये ही निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। दिनेश कुमार के भाई मंगल बिहारी रजक के मुताबिक वह पार्टी में गया था। किसी ने उसे गुटखा लाने के लिए भेजा और वह वहीं से गायब हो गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगल बिहारी ने बीजपुर थाने में भाई की गुमशुदगी की सूचना देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। बीजपुर प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।