फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का चेकडैम में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव स्थित एक चेकडैम में शुक्रवार की देर शाम एक वृद्ध का शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

रासपहरी निवासी मोहन पनिका (70) दस अगस्त से ही घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गांव के बगल में ही स्थित खैराही में शुक्रवार की देर शाम चेकडैम में शव उतराया हुआ मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त मोहन के रूप में की। मृतक की पत्नी गमला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। उधर, वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक किन परिस्थितियों में वहां तक पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें