फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा से मिली लापता युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रासपहरी ग्राम पंचायत से बीते दिनों लापता दो युवतियों को पुलिस ने राजस्थान के भीलवाड़ा से बरामद कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस उन्हें लेकर लौटी। दोनों को बालिग होने की दशा में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इससे पूर्व युवतियों को मेला घुमाने के नाम पर गांव की एक महिला द्वारा बेचे जाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला को बैठाकर पूछताछ की तो युवतियों का पता राजस्थान में चला। एसआई तेरसू यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर भीलवाड़ा राजस्थान के लिए रवाना किया गया। राजस्थान पहुंची टीम ने दोनों युवतियों को भीलवाड़ा से बरामद कर लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर भाग गई थी। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवतियों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिन्हें भीलवाड़ा राजस्थान से बरामद कर लिया गया है, और उन्हें पुलिस परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें