फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी में उतराया मिला गायब बालक का शव

विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के तेलाडी (सेमरिया )में लापता बच्चें की तलाश करती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी (सेमरिया) गांव निवासी शिवम (8) पुत्र महेंद्र यादव का शव रविवार को दोपहर बाद कर्मनाशा नदी में उतराया मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वह शनिवार की रात्रि से ही लापता था। रात में ही खोजबीन शुरू हुई, लेकिन शिवम का कहीं पता नहीं चला। शनिवार की रात गांव में एक बरात आई हुई थी। इसलिए परिजनों ने सोचा कि वहीं कहीं सोया होगा। सुबह तक जब घर नहीं आया तब सगे संबंधियों ने आस पास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। दोपहर बाद कर्मनाशा नदी में शिवम का शव उतराया मिला। महेंद्र यादव की तीन संतान में शिवम दूसरे नंबर पर था और एक लड़की है। सीओ आशीष मिश्रा और थानाध्यक्ष रायपुर विश्वज्योति राय ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें