फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बदमाशों ने कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के समीप शुक्रवार की रात स्वीफ्ट कार लूटने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस सक्रियता से जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िततेजाबुद्दीन निवासी निमियाडीह गढ़वा झारखंड के मुताबिक शुक्रवार की रात गढ़वा से तीन लोगों ने उसकी कार गुरमुरा तक के लिए बुक किया। जैसे ही वह तीनों सवारियों को लेकर गुरमुरा पहुंचा, सभी लोग कार से उतरकर लघुशंका करने के लिए गए। उसी समय तेजाबुद्दीन भी उतरा। इसी दौरान दो लोग उसे पीछे की सीट पर बैठा दिए और तीसरा व्यक्ति कार चलाते हुए सलखन के समीप अवई पोखरा तक आया। वहां कार रोककर उसे नीचे उतार दिया और फिर तीनों कार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि टीम झारखंड गई है। जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें