फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के सामने खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुल्लीडाढ में सड़क हादसे में आदित्य की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुल्लीडाढ़ गांव के कर्मनाशा कट नहर के पास शनिवार को घर के सामने खेल रहे मासूम को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। जिससे मौके पर मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को मांची पुलिस ने पकड़ लिया। एकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी अनिल का चार वर्षीय पुत्र आदित्य अपने घर के सामने नहर पर खेल रहा था। उसी दौरान किरहुलिया की तरफ से आ रही पिकअप ने बच्चे को रौंद दिया। अनिल का आदित्य एकलौता पुत्र था। तीन बहनों के बाद आदित्य का जन्म हुआ था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मांची पुलिस के सहयोग से दुर्घटना करने वाले पिकअप को पकड़ कर आगे की कार्यवाही की जा रहा है। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें