फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भूमि सीमांकन को पहुंचे लेखपाल से बदसलूकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के एक गांव में चकरोड की नापी करने गई राजस्व टीम के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व ग्राम किंगरी के लेखपाल ने 30 जून को शाहगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि वे शुक्रवार की सुबह किंगरी गांव में भूमि विवाद के निस्तारण के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में वह चकमार्ग का सीमांकन कर रहे थे। इसी दौरान किंगरी गांव निवासी पारसनाथ श्रीवास्तव ने उन्हें गाली दी। धक्का-मुक्की करते हुए लाठी लेकर मारने का भी प्रयास किया। गांव वालों की मदद से वह बच गए। आरोपी ने सरकारी दस्तावेज नक्शा व खसरा सहित अन्य कागजात को भी फाड़ने का प्रयास किया, जिससे भूमि की नापी भी नहीं हो सकी। राजस्व लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने किंगरी गांव निवासी आरोपी पारसनाथ श्रीवास्तव पर सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, लोक सेवक पर आपराधिक बल प्रयोग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें